बिहार: 569 संक्रमित / सहरसा और सुपौल में भी पहुंचा कोरोना का संक्रमण, समस्तीपुर में मिले 6 नए मरीज
- समस्तीपुर के रोसरा के चार और हसनपुर के दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
- दरभंगा में 4, सहरसा में दो और सुपौल व कटिहार में एक-एक मरीज मिले
May 08, 2020, 06:22 PM IST
पटना. बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 569 हो गई है। 246 मरीज स्वस्थ हुए हैं। शुक्रवार सुबह समस्तीपुर के छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से चार पुरुष रोसरा के हैं। हसनपुर के लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। समस्तीपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7 हो गई है।
दरभंगा के बिरौल के 38, 50 और 47 साल के तीन पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले के सोभन की 60 साल की महिला कोरोना संक्रमित हो गई है। खगड़िया में चार संक्रमित मिले हैं।सहरसा के सउरबाजार में रहने वाले 13 साल के दो बच्चे कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। सुपौल के भलवाबाजार का 16 साल का युवक संक्रमित हुआ है। वहीं, कटिहार के गेराबदी में रहने वाली 40 साल की महिला कोरोना की मरीज बन गई है। पूर्वी चंपारण की 8 माह की बच्ची संक्रमित हुई है।
मुंगेर है सबसे अधिक प्रभावित
जिला | संक्रमित | ठीक हुए | मौत |
मुंगेर | 102 | 38 | 1 |
बक्सर | 56 | 26 | |
रोहतास | 54 | 22 | 1 |
पटना | 47 | 20 | |
नालंदा | 36 | 35 | |
कैमूर | 32 | 16 | |
सीवान | 32 | 25 | |
मधुबनी | 24 | ||
गोपालगंज | 18 | 17 | |
भोजपुर | 18 | 10 | |
औरंगाबाद | 14 | 6 | |
बेगूसराय | 13 | 8 | |
भागलपुर | 13 | 3 | |
प. चंपारण | 11 | ||
कटिहार | 11 | ||
सारण | 8 | 4 | |
पू. चंपारण | 10 | 1 | |
समस्तीपुर | 7 | ||
सीतामढ़ी | 6 | 1 | 1 |
गया | 6 | 5 | |
दरभंगा | 9 | ||
अरवल | 5 | 1 | |
जहानाबाद | 5 | ||
नवादा | 4 | 3 | |
लखीसराय | 4 | 2 | |
खगड़िया | 4 | ||
बांका | 3 | ||
वैशाली | 3 | 2 | 1 |
शिवहर | 3 | ||
अररिया | 2 | ||
मधेपुरा | 2 | 2 | |
शेखपुरा | 1 | ||
पूर्णिया | 2 | ||
किशनगंज | 1 | ||
सहरसा | 2 | ||
सुपौल | 1 |
- Get link
- X
- Other Apps
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment