सुपौल में लेडी डॉक्टर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
सदर थाना क्षेत्र के लोहियानगर वार्ड 9 में डॉ. कविता (38) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव सोमवार की सुबह एक कमरे में पंखा से लटकता हुआ मिला। पुलिस परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि रविवार की रात रोज की तरह खाना खाकर वह अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह 8 बजे तक नहीं जगी तो कविता की मां ने दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई। लेकिन काफी देर तक अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद वेंटिलेटर तोड़ कर किसी ने अंदर झांका तो कविता का शव पंखा से लटकता दिखा। उसके गले में साड़ी का फंदा लगा हुआ था। लेडी डॉक्टर के पिता श्री चौधरी ने केस दर्ज कराया है। एसपी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। बता दें कि कविता 2010 में रूस से एमबीबीएस की डिग्री लेकर लौटी थी।
धनबाद में हुई थी शादी, पति रिम्स में पदस्थापित
2010 में ही उसकी शादी झारखंड के धनबाद जिले के सरायकेला थाना के हर्ष बिहार कॉलोनी के रहने वाले डॉ. नित्यानंद कुमार के साथ हुई थी। डॉ. कुमार फिलहाल रिम्स में पदस्थापित हैं। पिछले सात साल से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रहा था। लगभग एक साल कविता अपने पिता के पास रहकर एफएमजीई (फोरेन मेडिकल ग्रेजुएट एक्जामिनेशन) की तैयारी में जुटी थी।

Comments
Post a Comment